नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

गौरी राय ने 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, हरियाणा का नाम किया रोशन

शेयर करे :

गुरुग्राम, 28 जून 2026: भारतीय आइस स्केटिंग संघ द्वारा देहरादून के हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की प्रतिभाशाली आइस स्केटर गौरी राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया।

इससे पूर्व गौरी राय खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

गौरी की इस सफलता पर उनके माता-पिता श्रीमती रश्मि चौकसे राय एवं श्री प्रबोध राय ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में अनेक वरिष्ठ खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

विशेष आभार श्री अमिताभ शर्मा – प्रेसिडेंट, आइस स्केटिंग एसोसिएशन, श्री जगराज सहानी – जनरल सेक्रेटरी, , आइस स्केटिंग एसोसिएशन, श्री लोहान जी – अध्यक्ष, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन, श्री दीपक कोहार जी – सचिव, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन इन सभी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग ने गौरी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरी राय की इस उपलब्धि पर खेल जगत एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंचे

विस्तृत खबर:अगर आप इस वीकेंड घर बैठे मनोरंजन का पूरा डोज लेना चाहते हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए बेहद खास है। 21 अगस्त 2026

श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत

कोलकाता में एक दर्दनाक अग्निकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग

हमसे संपर्क करें