नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

फरीदाबाद के उद्योगपति हरदीप सिंह बंगा बने गुडविल राजदूत

शेयर करे :

फरीदाबाद: फरीदाबाद के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं विक्टूरा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरदीप सिंह बंगा को आगामी पांच वर्षों के लिए गुडविल एम्बेसडर (सद्भावना राजदूत) नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त संस्था IIMSAM द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरदीप सिंह बंगा को सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। IIMSAM ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरदीप सिंह बंगा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पहचान है। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े अभियानों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य स्तर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक विभाग की बहनों और बच्चों के साथ सिंधिया ने साझा किए आत्मीय पल नई दिल्ली।

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

विस्तृत खबर:पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर दिल्ली में सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्र साहिल

हमसे संपर्क करें