नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

विश्व पर्यावरण दिवस पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और फरीदाबाद पुलिस का हरित संकल्प

शेयर करे :

फरीदाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस एवं विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ, नगर निगम फरीदाबाद तथा स्थानीय तिगांव ग्राम पंचायतों के सहयोग से जिलेभर में व्यापक पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

तिगांव पंचायत में “सेल्फी विद प्लांटेशन 5.0” के माध्यम से दिया हरित भविष्य का संदेश

तिगांव में आयोजित “सेल्फी विद प्लांटेशन 5.0” कार्यक्रम में फरीदाबाद पुलिस की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी एवं विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष ‘ट्री मैन’ एस. एस. बांगा ने किया। इस अवसर पर डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतिक अग्रवाल, डीसीपी एनआईटी उत्तम, एसीपी तिगांव अशोक कुमार, एस एचओ इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, भाजपा फरीदाबाद जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला संयोजक ललित गौर तथा तिगांव क्षेत्र के सभी प्रमुख सरपंच उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की पर्यावरणीय पहलों एवं ‘ट्री मैन’ अभियान की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई, जिसकी उन्होंने सराहना की।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एसीपी तिगांव अशोक कुमार ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण जैसे अभियान न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम भी हैं। फरीदाबाद पुलिस ऐसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी अभियानों में सदैव सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।”
भाजपा फरीदाबाद जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प ले, तो हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।” तिगांव के सरपंच वेद प्रकाश अधाना ने कहा, “गांव और पर्यावरण का संबंध सदियों पुराना है। पेड़-पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। तिगांव क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। हम सभी ग्रामवासियों से अपील करते हैं कि प्रत्येक परिवार कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।

के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में आयोजित विशेष पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद और फाउंडेशन के साथ प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ, डॉ. श्वेता आर्य (वाईआरसी काउंसलर), वंदना कुमारी (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, एनएसएस), डॉ. ममता सिंह, मधु सेठिया तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सतत विकास के महत्व पर चर्चा की गई। छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ ने विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज में हरित चेतना और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने भी निभाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विक्टोरा इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने कंपनी की विभिन्न इकाइयों एवं कार्यस्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कंपनी परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. एस. बांगा ने कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें निभाने का संकल्प है। वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक पौधा केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, हरियाली, जैव विविधता और जीवन का आधार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।”
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से फरीदाबाद पुलिस, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन, भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ, नगर निगम फरीदाबाद एवं स्थानीय समुदायों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

हमसे संपर्क करें