नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

विक्टोरा इंडस्ट्रीज में अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित हुई मॉक ड्रिल

शेयर करे :

फरीदाबाद। कर्मचारियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेक्टर-58 स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और आग से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने, अग्निशमन उपकरणों का सही इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित तरीके से परिसर खाली कराने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा फायर सेफ्टी से जुड़े आवश्यक नियमों, सावधानियों और आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एस.एस. बांगा एवं निदेशक सतबीर सिंह बांगा ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित रूप से आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल से कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित होती है।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न यूनिट्स के साथ-साथ कंपनी के गुजरात और पुणे स्थित प्लांट्स में भी समय-समय पर मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाता है, ताकि सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाया जा सके और कर्मचारियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि विक्टोरा इंडस्ट्रीज आगे भी सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती पर कथित तौर

फरीदाबाद: फरीदाबाद में नौकरी को लेकर पिता की सलाह से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।

हमसे संपर्क करें