नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

फरीदाबाद की बेटी हिमांशी कौशिक ने किए कमाल , 12वीं में इतने अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान ✨📚

शेयर करे :

फरीदाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में फरीदाबाद की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डबुआ कॉलोनी निवासी होनहार छात्रा हिमांशी कौशिक ने कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमांशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हिमांशी के पिता श्री दुर्वेश कौशिक और माता श्रीमती भारती कौशिक ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि हिमांशी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित रही है। उसने नियमित अध्ययन और पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी की, जिसका परिणाम आज पूरे जिले के सामने है।

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए हिमांशी ने कहा कि निरंतर मेहनत, समय का सही प्रबंधन और विषयों की गहराई से तैयारी ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बताया कि आगे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं।

हिमांशी की इस उपलब्धि पर डबुआ कॉलोनी सहित पूरे फरीदाबाद में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

हमसे संपर्क करें