नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

दो राज्यों के राज्यपालों ने फरीदाबाद के ‘ट्री मैन’ एस.एस. बांगा को उद्योग एवं पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु किया सम्मानित

शेयर करे :

फरीदाबाद: शहर के प्रख्यात पर्यावरण प्रेमी एवं ‘ट्री मैन’ के नाम से विख्यात एस.एस. बांगा को डब्ल्यूपीओ अवॉर्ड्स गाला 2026 में “औद्योगिक उद्यमिता एवं सामाजिक प्रभाव” के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें ट्री एम्बुलेंस सेवा, व्यापक पौधारोपण अभियान, मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों के रीसायकल जैसे अभिनव कार्यों और विभिन्न हरित पहलों के माध्यम से समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू द्वारा प्रदान किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, उद्योग जगत के अग्रणी चेहरों और समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने एस.एस. बांगा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। एस.एस. बांगा द्वारा संचालित ‘ट्री एम्बुलेंस’ जैसी अनूठी पहल पेड़ों के संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति नई सोच विकसित कर रही है। उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियानों ने फरीदाबाद में हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वहीं मंदिरों से एकत्रित फूलों के रीसायकल की पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव कदम के रूप में उभर रही है। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, सामाजिक प्रतिबद्धता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: दिल्ली से मुंबई तक तीन दिनों में क्या-क्या हुआ? नई दिल्ली/मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे

हमसे संपर्क करें