नवीनतम पोस्ट

विकसित भारत के निर्माण में बिहार की प्रगति अहम : सम्राट चौधरी

नई दिल्ली, 29 मई 2026: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री

डा. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़, 28 मई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने

विक्टोरा इंडस्ट्रीज में अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित हुई मॉक ड्रिल

फरीदाबाद। कर्मचारियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर तैयारी

‘होगी जय… हे पुरुषोत्तम नवीन!’: आत्मबल और सफलता का संदेश देती प्रेरक पुस्तक का विमोचन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक महानिरीक्षक(प्रशासन) श्री जय प्रकाश

“कूड़े के ढेर से हरियाली तक: सेक्टर-15 में ‘कृष्ण वाटिका’ इकोवन का शुभारंभ”

शेयर करे :

फरीदाबाद, 25 अप्रैल। सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के निकट विकसित नए इको वन ‘कृष्ण वाटिका’ का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किया। इस हरित पहल को सी. दास फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।

‘कृष्ण वाटिका’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को भी दर्शाती है, जहां प्रकृति, सादगी और संतुलन का संदेश मिलता है। एक समय ऐसा था जब इस स्थान पर कूड़े के ढेर लगे रहते थे, लेकिन अब उसी जगह को विकसित कर एक सघन हरित क्षेत्र और छोटे जंगल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो अपने आप में परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल है। यह इको वन आधुनिक पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें औषधीय पौधे, छायादार वृक्ष, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ पाथवे शामिल हैं। ‘इकोवन’ श्रृंखला के तहत विकसित यह ‘कृष्ण वाटिका’ 11वां इको वन है, जो शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गर्मी के मौसम में भी पेड़ पौधों को साफ रखने के लिए यहां मिस्ट तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि, मेरा मानना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। ‘कृष्ण वाटिका’ इसी सोच का प्रतीक है, जहां एक ओर शहर को हरियाली मिल रही है, वहीं लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित हो रहा है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच हमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयासों की सख्त जरूरत है। अगर हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सी. दास ग्रुप के चेयरमैन एवं समाजसेवी बी.आर. भाटिया ने कहा कि, जहां कभी कूड़े के ढेर लगे रहते थे, आज वहीं ‘कृष्ण वाटिका’ के रूप में हरियाली विकसित होना इस बात का प्रमाण है कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से असंभव भी संभव हो सकता है। हमारा उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि लोगों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव जगाना है। यह इको वन आने वाले समय में समाज के लिए एक प्रेरणा केंद्र बनेगा। इस मौके पर सी. दास ग्रुप के निदेशक आरके भाटिया, एफआईए के प्रधान राज भाटिया, विपिन भाटिया, मुकेश भाटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों में भी ‘कृष्ण वाटिका’ को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उनका मानना है कि यह पहल न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण भी प्रदान करेगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

चंडीगढ़, 28 मई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डा. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र

फरीदाबाद। कर्मचारियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेक्टर-58 स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक

फरीदाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में फरीदाबाद की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डबुआ कॉलोनी निवासी

फरीदाबाद:विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंदिरों से निकलने

हमसे संपर्क करें