नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

शेयर करे :

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से किया जा रहा है। एफएमडीए सीईओ पी सी मीणा ने आज उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के साथ ईस्ट टू वेस्ट कनेक्टिविटी के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।

एफएमडीए सीईओ पी सी मीणा ने जानकारी दी कि लगभग 8 किलोमीटर लंबे बड़खल से सैनिक कॉलोनी तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से बड़खल क्षेत्र को सीधे सैनिक कॉलोनी तक जाएगा, जिससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन में लगने वाला समय काफी कम होगा।इसके अतिरिक्त, लगभग 9 किलोमीटर लंबे सैनिक कॉलोनी से बीपीटीपी होते हुए बाटा रोड तक के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा रहा है।

यह मार्ग न केवल रिहायशी क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा। श्री मीणा ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि एफएमडीए द्वारा सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके।

इन परियोजनाओं के माध्यम से फरीदाबाद को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी परिवहन नेटवर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे शहर के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।निरीक्षण के दौरान एचएसवीपी एसई संदीप दहिया, एफएमडीए चीफ इंजीनियर प्रवीण चौधरी, एफएमडीए एक्सीयन विनय ढुल, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें