नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

एनआईटी में बनेगी पंजाबी धर्मशाला, विधायक धनेश अदलखा का ऐलान

शेयर करे :

बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बैसाखी पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को पंजाबी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, बड़खल विधानसभा से विधायक धनेश अदलखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी व पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता धार्मिक गुरु पीर जगन्नाथ ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया, बहादुर सिंह सब्बरवाल व बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने किया।

केएल मेहता महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। मंच पर कलाकारों ने भांगड़ा और गिद्धा जैसे पारंपरिक पंजाबी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा लोक गीतों और संगीत ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान बड़खल विधानसभा से विधायक धनेश अदलखा ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलवाया कि अगले तीन सालों में एनआईटी क्षेत्र में पंजाबी धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उनसे पंजाबी धर्मशाला के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग करेंगे।

समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य न केवल त्योहारों को मनाना है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद सुमन बाला, हरि कृष्ण गिरोटी, संगीता भाटिया, अजय नाथ, रविंद्र राणा, राजकुमार वोहरा, श्याम सुंदर कपूर, रोहित चंदर भाटिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे मुद्दे पर बयान देने को तैयार हैं। सरकार की ओर से गृह मंत्री के संसद

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिपोर्ट ने उम्मीद बढ़ाने वाली तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में लैंडिंग से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी के चलते बाएं इंजन के फेल होने की

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर प्रसारित किए जाने से जुड़े मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच

हमसे संपर्क करें