नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

विकसित फरीदाबाद को मजबूती, ₹1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: विपुल गोयल 🏗️

शेयर करे :

विकास कार्यों को गति देते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड नंबर 31 स्थित मीट मार्केट, फरीद पार्क के पास करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस वर्ष के बजट में फरीदाबाद को ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा लाभ आम जनता के जीवन में दिखाई देना चाहिए। बेहतर सड़कें, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता जैसी सुविधाएं ही वास्तविक विकास की पहचान हैं।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और विकास योजनाएं अब जमीन पर दिखाई देने लगी हैं।

आने वाले समय में शहर को और अधिक आधुनिक व सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।इस मौके पर विपुल गोयल ने 4 अप्रैल 2026 को सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित होने वाली “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति फरीदाबाद की जनता के आभार और विश्वास का प्रतीक होगी।कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और विकास कार्यों के शिलान्यास पर खुशी जताई। लोगों का कहना था कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और फरीदाबाद विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें