नवीनतम पोस्ट

एक हफ्ते में दबोचे 29 साइबर ठग, 22 लाख से ज्यादा रकम बरामद…

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने

*जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रुझान और प्रगति पर J.C. Bose यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

समय पर पहचान से ऑटिज्म पर पाया जा सकता है काबू: डॉ. रोहित गुप्ता

शेयर करे :

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि ऑटिज्म एक न्यूरो-डेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो बच्चों के व्यवहार, संवाद और सामाजिक संपर्क को प्रभावित करता है।डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि ऑटिज्म के लक्षण आमतौर पर 2 से 3 वर्ष की उम्र में दिखाई देने लगते हैं।

बच्चों का आंखों से संपर्क कम करना, नाम पुकारने में दिक्कत, बोलने में देरी होना या एक ही गतिविधि को बार-बार दोहराना इसके प्रमुख संकेत हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इलाज में देरी हो जाती है।उन्होंने कहा कि बीमारी का समय पर पहचान और सही थेरेपी से बच्चों के व्यवहार और कौशल में काफी सुधार किया जा सकता है। स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी और विशेष शिक्षा इसके प्रभावी उपाय हैं।डॉ. गुप्ता ने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे के व्यवहार में कोई असामान्यता दिखे तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। समाज में भी ऐसे बच्चों को समझने और स्वीकार करने की जरूरत है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही ऑटिज्म से निपटने का सबसे बड़ा हथियार है। सही जानकारी और सहयोग से ऐसे बच्चों को मुख्यधारा में लाया जा सकता है और उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

हमसे संपर्क करें