नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

फरीदाबाद में EWS फ्लैटों का पारदर्शी ड्रा, 637 लाभार्थियों को मिला आवास का अवसर…

शेयर करे :

हरियाणा के “हाउसिंग फॉर ऑल” विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फरीदाबाद में किफायती फ्लैटों का ड्रा पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-14 स्थित डीएवी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने कुल 637 फ्लैटों का आवंटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) सतबीर मान ने की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई गई है, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के आवास मिल सके।एडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवंटित फ्लैटों में से 185 फ्लैट विधवा महिलाओं को दिए गए हैं, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं 452 फ्लैट अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के पात्र आवेदकों को आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 159 आवेदकों की वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई है।ड्रा के बाद चयनित लाभार्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उन्हें संबंधित बिल्डरों के पास भेजा गया, जहां फ्लैट से जुड़ी जानकारी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। विभिन्न बैंकों द्वारा इच्छुक लाभार्थियों को होम लोन संबंधी जानकारी भी दी गई।लाभार्थी “हाउसिंग फॉर ऑल” विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर जाकर ड्रा का रिजल्ट देख सकते हैं।

ड्रा में शामिल प्रमुख परियोजनाओं में सेक्टर-70 का रॉयल हेरिटेज, सेक्टर-86 का द अज़्योर पार्क, सेक्टर-88 का आरपीएस औरिया, सेक्टर-89 का एचपीएस सवाना, सेक्टर-86 का ओमैक्स हाइट्स, सेक्टर-77 की केएलजे ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी, सेक्टर-70 का मुलबेरी काउंटी और सेक्टर-88 का एमराल्ड हाइट्स सहित अन्य प्रोजेक्ट शामिल रहे।एडीसी सतबीर मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति को अपना घर मिल सके और इसी दिशा में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें