नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

आस्था के फूल अब नहीं बनेंगे कचरा, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन कर रहा रीसायकल

शेयर करे :

आस्था और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में फरीदाबाद में एक सकारात्मक पहल सामने आई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार अजय गौड़ द्वारा आयोजित खाटू श्याम जागरण में चढ़ाए गए फूलों को पर्यावरण हित में उपयोग के लिए विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन को सौंपा गया। यह विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और नगर निगम फरीदाबाद के तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है

जागरण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फूलों को पारंपरिक रूप से फेंकने या नदियों में प्रवाहित करने के बजाय, इस बार उन्हें व्यवस्थित रूप से संग्रहित किया गया। अजय गौड़ ने इस पहल से जुड़कर इन फूलों को विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की टीम को सौंपा, ताकि उनका वैज्ञानिक तरीके से रीसायकल कर पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान लगभग साढ़े चार सौ किलो (450 किलो) फूल एकत्रित किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ये फूल कचरे में सड़ते, तो इससे लगभग 600 से 800 किलो कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन हो सकता था। इस प्रयास ने संभावित पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

।इस अवसर पर अजय गौड़ ने कहा,“जागरण हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। मैंने प्रयास किया कि इस आयोजन में चढ़ाए गए फूलों को सही दिशा मिले, इसलिए इन्हें विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन को सौंपा गया। यह एक सार्थक पहल है, लेकिन अगर सभी लोग ऐसे कदम उठाएं, तो बड़ा बदलाव संभव है।”

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन, जिसे एस एस बांगा द्वारा संचालित किया जा रहा है, नगर निगम फरीदाबाद के सहयोग से शहर में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से निकलने वाले फूलों को एकत्रित कर उनके पर्यावरण अनुकूल उपयोग पर कार्य कर रही है

।इस संबंध में एस एस बांगा ने कहा,“हम नगर निगम फरीदाबाद और अजय गौड़ के सहयोग के आभारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल फूल एकत्रित करना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है। हम इन फूलों का उचित प्रबंधन कर उन्हें उपयोगी रूप में परिवर्तित कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।”

हाल ही में, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी अपने जन्मदिवस पर प्राप्त शुभकामनाओं के फूलों को इस पहल से जोड़कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे मुद्दे पर बयान देने को तैयार हैं। सरकार की ओर से गृह मंत्री के संसद

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिपोर्ट ने उम्मीद बढ़ाने वाली तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में लैंडिंग से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी के चलते बाएं इंजन के फेल होने की

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर प्रसारित किए जाने से जुड़े मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच

हमसे संपर्क करें