नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सगुना मोड़, दानापुर (पटना) में बिहार-झारखंड के पहले बीकानेरवाला आउटलेट का किया भव्य शुभारंभ

शेयर करे :

राजधानी पटना के सगुना मोड़, दानापुर में बिहार-झारखंड क्षेत्र के पहले बीकानेरवाला आउटलेट (स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट) का भव्य शुभारंभ पूर्व सांसद एवं लोकप्रिय भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
शुभारंभ के दौरान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि बीकानेरवाला अपने उत्कृष्ट स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुका है। अब बिहार की धरती पर इसका आगमन यहां के लोगों के लिए एक नई सौगात है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता खाने-पीने की शौकीन है और यहां के लोग अच्छे स्वाद को तुरंत स्वीकार करते हैं। उन्हें विश्वास है कि यह आउटलेट स्वाद प्रेमियों के बीच खास पहचान बनाएगा। इस दौरान उन्होंने चाट-पापड़ी का स्वाद भी लिया और इसकी सराहना करते हुए कहा कि यहां का जायका लोगों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करेगा।
बीकानेरवाला के एमडी श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पटना में पहला आउटलेट शुरू करना हमारे लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह बिहार-झारखंड क्षेत्र में हमारी यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध संस्कृति और विविध खान-पान परंपरा को ध्यान में रखते हुए यहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतरीन सेवा के साथ स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।


उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि बीकानेरवाला केवल स्वाद का केंद्र ही नहीं, बल्कि परिवारों के लिए एक पसंदीदा मिलन स्थल भी बने।
इस अवसर पर डायरेक्टर राधे मोहन अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, करण गोयल, सीईओ सुरेश गोयल, सीओओ अनुराग शर्मा, जीएम सुनील त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित लोगों ने नए आउटलेट का स्वाद चखते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

ग्वालियर। ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर के देवघर में मंगलवार को बाबा मंसूर शाह के उर्स के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

हमसे संपर्क करें