नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

एलपीजी स्टॉकिंग और ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी : कृष्ण पाल गुर्जर

शेयर करे :

रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। यह जानकारी देते हुए भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने आज जिला में एलपीजी (घरेलू गैस) सप्लाई, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु समीक्षा बैठक की। उनके साथ उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे।

*एलपीजी स्टॉकिंग और ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी*
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जिनमें कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉकिंग या ओवररेटिंग जैसी गतिविधियां सामने आईं। उन्होंने इस पर प्रशासन और डीएफएससी (डिपार्टमेंट फॉर फॉरवर्ड सप्लाई एंड कंट्रोल) की भूमिका और कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार प्रमुख मामले सामने आए हैं, जिनमें दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एजेंसियों और व्यापारियों की सतत निगरानी की जाए, ताकि कोई भी नियम उल्लंघन करने वाला बच न सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसी भी कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉकिंग या गलत प्रैक्टिस के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन और विभाग, विशेष रूप से जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग (डीएफएससी), इन गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रहे हैं।  

*कृत्रिम अभाव की अफवाहों पर न जाए, गैस-पेट्रोल की सप्लाई पूरी : कृष्ण पाल गुर्जर*
राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने स्पष्ट किया  कि हाल में फैल रही कृत्रिम अभाव की अफवाहों से जनता में कोई चिंता न हो। प्रशासन और सरकार पर पूरा भरोसा रखें, क्योंकि पेट्रोलियम और गैस की आपूर्ति और स्टॉक 100% सुनिश्चित हैं।

राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि युद्ध से पहले जितनी डिमांड थी और जितनी सप्लाई थी, आज सप्लाई उससे भी अधिक है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की मांग में अचानक से  वृद्धि हुई है, जो किसी वास्तविक उपभोक्ता वृद्धि के कारण नहीं है, बल्कि केवल कृत्रिम भय और अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई है। पिछले 15 दिनों में नए उपभोक्ताओं की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए जनता से अनुरोध किया गया कि वे अतिरिक्त बुकिंग या अनावश्यक सिलेंडर खरीदने के प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि आमजन को  लाइनों में लगने की जरुरत नहीं है। सभी एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को उनकी आपूर्ति घर तक समय पर प्राप्त होगी।

*पेट्रोल-डीजल उत्पादन 28% बढ़ा, सप्लाई पूरी तरह पर्याप्त*
बैठक में पेट्रोल और डीजल के उत्पादन और आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा की गई। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले पांच दिनों में सभी रिफाइनरीज ने उत्पादन में 28% की वृद्धि की है, जिससे सप्लाई पर्याप्त बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जनता को किसी प्रकार की कमी या भय की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

पीएनजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति लगातार और निर्बाध रूप से चल रही है। जनता को विश्वास दिलाया गया कि उनके घरों तक गैस समय पर उपलब्ध होगी और किसी प्रकार की कमी या व्यवधान नहीं आएगा। अतिरिक्त या अनावश्यक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

*सर्वर क्षमता बढ़ाने का काम जारी, सप्लाई सामान्य*
बैठक में गैस वितरकों ने जानकारी दी कि इन दिनों लोग घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग व पोर्टल पर आवेदन करने में लगे हैं। इससे सॉफ्टवेयर एवं सर्वर लोड बढ़ने के कारण बुकिंग सिस्टम धीमा हुआ है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि सर्वर क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही बुकिंग प्रणाली पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। बशर्ते लोग पैनिक की स्थिति से बचें।

*एलपीजी-पीएनजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें*
राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जनता से आग्रह किया गया कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकारी निर्देशों के अनुसार ही गैस और पेट्रोलियम का उपयोग करें। सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता सभी नागरिकों तक समय पर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

समीक्षा बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित  कुमार, डीएसपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, डीएफएससी कविता सिंह, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें