नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद- मंत्री राजेश नागर

शेयर करे :

हरियाणा में रबी सीजन के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य में 416 मंडियां और खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। इन केंद्रों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (हैफेड), हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।

ई-खरीद पोर्टल को किया गया अपग्रेड

मंत्री ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए ई-खरीद पोर्टल को अपग्रेड किया गया है। इसमें कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वाहनों की फोटो और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं लेकर आने वाले वाहनों की आवक गेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ फोटो कैप्चर की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों को आवक गेट पास जारी नहीं किया जाएगा।

मंडियों को किया गया जियो-फेंस

सरकार ने सभी मंडियों और खरीद केंद्रों को जियो-फेंस किया है। इसके तहत खरीद प्रक्रिया के सभी चरण जैसे आवक गेट पास, बोली और आई-फॉर्म आदि मंडी परिसर में ही जारी किए जाएंगे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों को अपनी उपज की बिक्री में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

ग्वालियर। ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर के देवघर में मंगलवार को बाबा मंसूर शाह के उर्स के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

हमसे संपर्क करें