नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर आयोजित

शेयर करे :

भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कानों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिनेप्स वर्टिगो एंड हियरिंग केयर के सहयोग से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी सुनने की शक्ति की जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को कानों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान श्रवण शक्ति जांच विशेषज्ञ बलराम गौड़ व लक्ष्य सेहरावत ने आधुनिक मशीनों की सहायता से लोगों की सुनने की क्षमता की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जिन लोगों को आगे उपचार की जरूरत थी, उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में जांच कराने के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर भाटिया सेवक समाज के प्रधान प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भाटिया सेवक समाज द्वारा संचालित आरोग्य केंद्र में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से आंखों की जांच व उपचार किया जाता है इसके अलावा समय-समय पर दांत, कान तथा अन्य बीमारियों से संबंधित निशुल्क जांच शिविर लगाए जाते रहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था की ओर से इसी प्रकार के सामाजिक और चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें