नवीनतम पोस्ट

रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का ‘पैडल फॉर टूमौरो’ (Pedal for Tomorrow 2026) साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं

विश्व पर्यावरण दिवस पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और फरीदाबाद पुलिस का हरित संकल्प

फरीदाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद

विकसित भारत के निर्माण में बिहार की प्रगति अहम : सम्राट चौधरी

नई दिल्ली, 29 मई 2026: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री

डा. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़, 28 मई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने

भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में बीआर भाटिया ने करवाई आंखों की जांच, लेजर ट्रीटमेंट सफल

शेयर करे :

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी.आर. भाटिया ने मंगलवार को एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में अपनी आंखों का सफल लेजर ट्रीटमेंट करवाया। नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत वे आरोग्य केंद्र पहुंचे, जहां गुरुग्राम से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नीरज भाटिया ने उनकी आंखों की जांच की।जांच के दौरान डॉ. नीरज भाटिया ने बताया कि उनकी दोनों आंखों के पर्दे (रेटिना) में हल्के-हल्के फटने के संकेत हैं। डॉक्टर ने बताया कि समय रहते इसका उपचार जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके। उन्होंने बी.आर. भाटिया को लेजर ट्रीटमेंट करवाने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह को गंभीरता से लेते हुए बी.आर. भाटिया ने उसी समय आरोग्य केंद्र में लेजर उपचार करवाने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उनका लेजर ट्रीटमेंट सफलतापूर्वक किया गया। पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 मिनट का समय लगा और उपचार पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी रहा।उपचार के बाद बी.आर. भाटिया ने बताया कि लेजर ट्रीटमेंट बेहद सरल और दर्द रहित प्रक्रिया रही। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा महसूस नहीं हुई और उपचार के तुरंत बाद वे अपने कार्यालय पहुंचकर सामान्य रूप से कार्य भी कर रहे हैं। भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में आंखों की निशुल्क जांच व उपचार किया जाता है। बीआर भाटिया ने आरोग्य केंद्र की चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर आंखों जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश ग्रेटर नोएडा, 06 जून 2026। स्वस्थ

फरीदाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस एवं विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ, नगर

नई दिल्ली, 29 मई 2026: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की प्रगति

चंडीगढ़, 28 मई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डा. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र

हमसे संपर्क करें