नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो -2026′ : पूर्वोत्तर भारत में आईटी हब के रूप में विकसित होगा बिहार*

शेयर करे :

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026′ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होने जा रहा है। इस समिट में बिहार की उपस्थिति ने दुनिया को यह सन्देश दिया है कि बिहार पूर्वोत्तर भारत के आईटी हब के रूप में विकसित होने के मार्ग पर अग्रसर है। विदित हो कि बिहार सरकार ने हाल ही में बिहार जीसीसी पॉलिसी,2026 और बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी,2026 को मंजूरी दी है। इस समिट में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे जबकि बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सहित बिहार के माननीय सांसदों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।’इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में बिहार पैवेलियन को भारत मंडपम के हॉल 5-एफ में स्टाल संख्या 8 और 12 में स्थापित किया गया है। बिहार पैवेलियन का पूरा प्रबंधन बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह और विशेष सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी अपनी देखरेख में कर रहे हैं। इस दौरान बिहार सरकार के द्वारा नवाचार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण घोषणा भी की जाएगी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी दुनिया की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। इस पांच दिवसीय आयोजन में 100 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है। इसमें गूगल, एनवीडिया और ओपनएआई जैसी कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। साथ ही इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एआई इकोसिस्टम से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें आपस में जोड़ना है। इस दौरान बिहार के इनोवेटर्स को भी अपनी तकनीक और क्षमताएं दिखाने का मौका मिलेगा। एक्सपो में स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए हैं। रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के

हमसे संपर्क करें