नवीनतम पोस्ट

होलिका दहन की तिथि को लेकर भ्रम: 2 मार्च या 3 मार्च? जानिए भद्रा के कारण क्यों है मतभेद

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को

Holi 2026: होलिका दहन का सही समय आ गया, जानें 2 मार्च की रात कब करें पूजा

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के

मंदिरों के फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने

प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दे रही नायब सरकार

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज

स्वास्थ्य जागरूकता, विज्ञान नवाचार और बच्चों के उत्साहवर्धक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव*

शेयर करे :

सेक्टर-10 स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद में पार्क हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप एवं साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सेक्टर 10 RWA के संरक्षक बलराज भडाना महासचिव तेज सिंह सैनी व वरिष्ठ स्वयंसेवक सुरेश कौशिक उपस्थित रहे। *पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि* कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। *निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप* हेल्थ कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हाइट-वेट एवं पल्स चेक जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों और अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। *साइंस एग्जीबिशन व बच्चों के उत्साहवर्धक कार्यक्रम* साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेल्फ-डिफेंस एक्टिविटी ने कार्यक्रम को आकर्षक और प्रेरणादायी बना दिया।पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा, इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ अमृता ज्योति ने कहा, हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, विज्ञान, संस्कार और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य, विज्ञान, अनुशासन और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बन सकें।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं, ब्राह्मणों और ज्योतिषविदों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के बाद रहेगा शुभ मुहूर्त, भद्रा काल का रखें विशेष ध्यान धर्म डेस्क /चाणक्य लाइव न्यूज़

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने को मिला, जहाँ नगर निगम फरीदाबाद और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘वेस्ट

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ

हमसे संपर्क करें