नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व मेला क्षेत्र में और उसके आसपास करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी

शेयर करे :

सूरजकुंड मेला प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंचकूला द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि यदि मेला परिसर अथवा उसके आसपास कोई बच्चा भीख मांगता हुआ या खतरनाक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो बाल कल्याण समिति, फरीदाबाद एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, फरीदाबाद द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे बच्चों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के अंतर्गत सुरक्षित किया जाएगा।आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार मेला परिसर में तैनात सभी अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं मेला प्रबंधन से जुड़े समस्त कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी बच्चे से भीख न मंगवाई जाए, न ही उनसे किसी प्रकार के खतरनाक या अवैध करतब करवाए जाएं तथा बच्चों के अधिकारों का कोई उल्लंघन न हो।उन्होंने कहा कि पैसे के लिए बच्चों का भीख मांगना, करतब करवाकर पैसा मांगना या काम करने के लिए मजबूर करना गैरकानूनी और दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी मेला परिसर के भीतर या आसपास ऐसी गतिविधियों को देखते हैं, तो तुरंत 1098 या 112 पर सूचित करें, या हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्टॉल (गेट नंबर 2) पर संपर्क करें।”मेला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के बाल अधिकार उल्लंघन की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि बच्चों का सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए हैं। रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

हमसे संपर्क करें