नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

सेक्टर-12 खेल परिसर में महिलाओं ने दिखाया खेल कौशल और उत्साह

शेयर करे :

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में और महिला एंव बाल विकास विभाग हरियाणा निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत आज जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल परिसर, सैक्टर 12, फरीदाबाद मे किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने देते हुए बताया कि ये प्रतियोगिताएं महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर उन्हें आत्मनिर्भरता और पहचान दिलाने में मदद करती है। प्रति वर्ष ब्लाॅक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विजेताओं के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने कहा कि इस दौरान 18 से 30 वर्ष की महिलाओं ने 300 मीटर, 400 मीटर दौड तथा 5 किलोमीटर की साईकिल रेस तथा 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर रेस मे अपना पूरा उत्साह दिखाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा, बल्लभगढ़ ग्रामीण जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से गीतिका, जिला संयोजक, सुषमा रानी, सहायक, कैलाश सहायक तथा जिले की सभी सुपरवाईजर भी शामिल रहे। सभी ने अपना अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से किया ।डिस्कस थ्रो मे प्रथम पूजा, द्वितीय सोनिया तथा तृतीय मीना रानी रही। म्यूजिकल चेयर मे प्रथम कोमल ,द्वितीय कूसुम तथा तृतीय मधू रही। 400 मीटर रेस मे प्रथम प्राची, द्वितीय वंशिका तथा तृतीय छाया रही। 100 मीटर रेस मे प्रथम भारती, द्वितीय सुदेश तथा तृतीय सुमीत्रा देवी रही। 300 मीटर रेस में प्रथम दृष्टि, द्वितीय दिशा भडाना तथा तृतीय मोनिका रही। साइकिल रेस मे प्रथम चंचल, द्वितीय अंशीका तथा तृतीय रीमा रही। प्रतियोगिता मेें खेल विभाग से तीन कोचों के साथ श्री बालकिशन भाटिया द्वारा सभी प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। अन्त में सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को क्रमशः 4100/-, 3100/-,2100/- रुपये नकद ईनाम तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

हमसे संपर्क करें