नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

सरदार प्रीतम सिंह भाटिया बने भाटिया सेवक समाज के प्रधान, सुधीर भाटिया महासचिव नियुक्त

शेयर करे :

एनआईटी दो स्थित भाटिया सेवक समाज की जनरल बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में सरदार प्रीतम सिंह भाटिया को एक साल के लिए भाटिया सेवक समाज का प्रधान चुना गया, जबकि सुधीर भाटिया को महासचिव व अस्पताल प्रभारी नियुक्त किया गया है, वही कंवल भाटिया को अस्पताल की गतिविधियों में प्रभारी का सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक की अध्यक्षता समाज के सरपरस्त व धार्मिक गुरु पीर जगन्नाथ ने की। बैठक से पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। बता दें कि करीब तीन माह पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया ने इस्तीफा दे दिया था और प्रधान पद के लिए सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी.आर. भाटिया का नाम प्रस्तावित किया था। सोमवार को बैठक शुरू होते ही संस्था के सदस्यों ने बी.आर. भाटिया से प्रधान पद ग्रहण करने का अनुरोध किया, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर सदन से माफी मांगी और इस पद की जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वे औपचारिक पद पर न हों, लेकिन संस्था के साथ उनका जुड़ाव और सहयोग पहले की तरह निरंतर जारी रहेगा।नवनिर्वाचित प्रधान सरदार प्रीतम सिंह भाटिया ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं महासचिव सुधीर भाटिया ने संगठन को व्यवस्थित और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की बात कही। पूर्व कार्यवाहक प्रधान मोहन सिंह भाटिया व बी.आर. भाटिया ने नवनियुक्त प्रधान प्रीतम सिंह भाटिया को बधाई दी और उनको पदभार ग्रहण करवाया। सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधान मोहन सिंह भाटिया के कार्यों की सराहना की और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें