नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

आज दिनांक *12 जनवरी 2026 को MAF (मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद)* के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थ डिप्टी कमिश्नर (DC) श्री आयुष सिन्हा जी से शिष्टाचार भेंट की।

शेयर करे :

एसोसिएशन के प्रमुखों ने जिले में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सृजित करने, Ease of Doing Business को और अधिक सुदृढ़ करने, लंबित औद्योगिक प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा नए निवेशकों को आकर्षित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्थानीय उद्योगों के विस्तार के माध्यम से रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने के विषय पर भी अपने विचार साझा किए।MAF के प्रधान श्री सुखदेव सिंह ने कहा कि “मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।”MAF के महासचिव श्री रामणीक प्रभाकर ने कहा कि “प्रशासन एवं उद्योग जगत के बीच मजबूत संवाद और सहयोग के माध्यम से फरीदाबाद को एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। एसोसिएशन उद्योगों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखने तथा उनके समाधान में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”MAF के वाइस प्रेसिडेंट श्री सुनील सचदेवा ने कहा कि “जिला प्रशासन के सकारात्मक दृष्टिकोण और उद्योग-अनुकूल नीतियों से फरीदाबाद में निवेश का वातावरण और अधिक सशक्त होगा। MAF इस दिशा में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर है।”MAF के विशिष्ट सदस्य श्री सी. एल. जैन ने कहा कि “स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार से फरीदाबाद को एक आधुनिक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। एसोसिएशन इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।”इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री आयुष सिन्हा जी ने फरीदाबाद के उद्योगों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि “फरीदाबाद का औद्योगिक आधार अत्यंत सशक्त है। जिला प्रशासन उद्योगों की समस्याओं के समाधान, निवेश प्रोत्साहन तथा Ease of Doing Business को बेहतर बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रशासन और उद्योग जगत के समन्वय से जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा।”अंत में MAF प्रतिनिधिमंडल ने श्री आयुष सिन्हा जी को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, व लोहड़ी और मक़सक्रांति की बधाई दी तथा जिले को एक सशक्त एवं विकसित औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।*

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें