नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के पहले हरियाणा दौरे को लेकर गुरुग्राम में भव्य तैयारी

शेयर करे :

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के हरियाणा में पहली बार हो रहे दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारियां की है। तैयारियों को लेकर गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतिन नबीन के पहले गुरुग्राम दौरे को ऐतिहासिक रूप से भव्य बनाने का संकल्प लिया।
12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूरे शहर को सजाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने अपनी तैयारियों की जानकारी भी रखी। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने एक-एक कार्यकर्ताओं से खासकर युवाओं से अपील की कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर युवाओं की भागीदारी अधिक हो।
डा. पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन भी युवा और ओजस्वी नेतृत्व देने वाले नेता हैं, इसलिए इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी राजनीति में युवाओं को आगे आने में प्रेरित करेगी। यहां उपस्थित केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता, मंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राव नरबीर, विधायक तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ सहित गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव समेत पार्टी पदाधिकारी सहित तमाम नेताओं और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों को कहा कि यह गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन हरियाणा में पहली बार दौरा कर रहे हैं और यह दौरा गुरुग्राम में होगा। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कार्यकर्ताओं में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुरुग्राम दौरे के लेकर जबरदस्त उत्साह है।
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि युवा दिवस पर गुरुग्राम पधार रहे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शहर को कमल के फूल के झंडों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतिन नबीन का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बड़ौली ने कहा कि इससे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। पार्टी के युवा नेतृत्व के रूप में जो नीतिन नबीन बोलेंगे उनका युवाओं के मन पर असर होगा और वे देश और समाज की सेवा में ज्यादा उत्साह के साथ जुटेंगे।
श्री बड़ौली ने इस बैठक में कहा किएक हजार वर्ष पहले वर्ष 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त किया था। उन्होंने कहा कि अब 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्र संकल्प यात्रा का आयोजन होगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा होगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि 11 जनवरी को सभी मंदिरों में जाकर दीप जलाएं और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में इस दिन को मनाएं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 12 जनवरी को एंबियंस मॉल के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रहेंगे। यहां से भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों युवा बाइकों के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय की ओर रवाना होगें। रास्ते भर में काफिले पर पुष्प वर्षा होती रहेगी।
सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर ढोल नगाड़ों और फूल वर्षा से कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करेंगे और अपने उत्साह को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश के प्रदेश के तीनों महामंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

नुक्कड़ नाटक में झलका लोक कल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसवीएसयू में हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन पलवल। सेवा संकल्प अभियान

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

हमसे संपर्क करें