नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू-

शेयर करे :

डीसी आयुष सिन्हा ने ली अधिकारियों की बैठक- गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा ।देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी को जिले में देशभक्ति के साथ गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समारोह को भव्य ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह देश की एकता व अखंडता के साथ ही संविधान की संरचना का शुभ दिन है, ऐसे में इस दिवस को हर वर्ष की भांति इस बार भी व्यवस्थित ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर समय से पूरी तैयारी की जाए। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शहीद वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के इस पावन समारोह को मनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ टीम के तौर पर कार्य करें।डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देती तथा सरकार की जनहितकारी नीतियों के प्रति जागरूक करती झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की उत्कृष्ट झांकी का प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए टीमों का चयन करेंगे।इस अवसर पर एसडीएम बड़खल सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, सामूहिक फैसलों पर उठे सवाल; अगले हफ्ते सुनवाई नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहा

ज्ञानेश कुमार ने भाजपा नेताओं को भी चुनाव हराया, अभिजीत दीपके का दावा; 48 घंटे में इस्तीफे की मांग नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश

हमसे संपर्क करें