नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सूरजकुंड में होगी प्री बजट कंसल्टेशन मीटिंग :डीसी- उद्योग और स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ करेंगे प्री बजट

शेयर करे :

(डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी 9 जनवरी को प्रस्तावित प्री बजट कंसलटेशन मीटिंग की तैयारियों को लेकर आज विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि आगामी 09 जनवरी 2026 को सूरजकुंड स्थित होटल राज हंस में हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के संबंध में बजट पूर्व परामर्श बैठक का आयोजन किया जाएगा। डीसी आयुष सिन्हा ने कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट व्यवस्थाओं, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और समन्वय से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर कोई चूक न रहे। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को कार्यक्रम का प्रथम सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। और द्वितीय सत्र में हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों व उद्यमियों के साथ परामर्श किया जाएगा, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। बैठक का उद्देश्य हरियाणा की फिस्कल पॉलिसी को लेकर उद्योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से सुझाव प्राप्त करना है।डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूर्व स्वीकृति के अनुसार सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा समय पर सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त, अतिथियों के ठहराव, परिवहन, सैनिटेशन, एंबुलेंस एवं मेडिकल सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर एसडीएम बड़खल सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए हैं। रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फ्लाईदुबई के को-पायलट ने विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट या इमारत से टकराने की बनाई थी योजना: रिपोर्ट्स नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल

स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान, नाम, अतीत और मंशा पर विदेशी मीडिया में ये अहम बातें नई दिल्ली: दुबई से तेल

हमसे संपर्क करें