नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

जिला फरीदाबाद में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करे :


फरीदाबाद में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न विभागों की भूमिका, कार्ययोजना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान एवं सड़कों, खुले स्थानों, पुरानी बस्तियों, सरकारी विद्यालयों सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गई। डीसी आयुष सिन्हा ने नगर निगम फरीदाबाद को शहरी क्षेत्रों तथा जिला परिषद एवं ग्राम पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन एवं प्रसंस्करण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में भी वेस्ट मैनेजमेंट एवं कंपोस्टिंग से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

डीसी आयुष सिन्हा ने जल स्रोतों की सफाई, उनके आसपास व्यापक पौधारोपण तथा हरित पट्टी विकसित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग, नगर निगम एवं शिक्षा विभाग को समन्वय से स्कूलों एवं संस्थानों में उपलब्ध स्थान के अनुसार पौधारोपण कराने को कहा। उन्होंने सी एंड डी (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण) वेस्ट के संग्रहण एवं प्रसंस्करण, सेंट्रलाइज्ड प्लांट की प्रगति तथा टेंडर प्रक्रिया पर भी चर्चा की और संबंधित विभागों को प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जन-जागरूकता के लिए थीम आधारित आईईसी गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया, जिनमें सड़क धूल नियंत्रण, वेस्ट मैनेजमेंट, लेगेसी वेस्ट आदि विषय शामिल होंगे। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों की भागीदारी से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने और उनका दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित प्रारूप में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस और प्रभावी परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

समीक्षा बैठक में नगर निगम एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल दहिया सहित अन्य सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर

हमसे संपर्क करें