नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

BRS विधायकों की अयोग्यता पर अदालत का हस्तक्षेप: तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष को अवमानना नोटिस

शेयर करे :

उच्चतम न्यायालय ने सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हुए भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 10 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने के उसके निर्देश का पालन नहीं करने पर सोमवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश B.R गवई की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने 31 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष को बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता के मामले में 3 महीने के भीतर फैसला करने का निर्देश दिया था। प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने BRS नेताओं द्वारा दायर याचिकाओं पर अध्यक्ष और अन्य को नोटिस जारी करते हुए उसके पहले के निर्देशों का पालन नहीं करने को घोर अवमानना करार दिया।

हालांकि, पीठ ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष और अन्य को अगले आदेश तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी। पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से दायर एक अलग याचिका पर भी नोटिस जारी किया जिसमें अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने के लिए 8 सप्ताह का और समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से वकील श्रवण कुमार के साथ उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और अभिषेक सिंघवी ने कहा कि उन्होंने समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। एक वकील ने बताया कि 4 अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और 3 मामलों में साक्ष्य दर्ज करने का काम पूरा हो चुका है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, यह पूरी हो जानी चाहिए थी… यह घोर अवमानना है… यह उन्हें तय करना है कि वे नया साल कहां मनाना चाहते हैं। पीठ ने अब मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद करना तय किया है।
रोहतगी ने पीठ को आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को न्यायालय की भावनाओं से अवगत कराएंगे और उम्मीद है कि चार हफ्ते में फैसला ले लिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने 10 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना कार्वाई के अनुरोध वाली याचिका पर 17 नवंबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।

यह अवमानना याचिका बीआरएस नेताओं केटी रामाराव, पाडी कौशिक रेड्डी और केओ विवेकानंद द्वारा दायर कई रिट याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ की ओर से दिए गए 31 जुलाई के फैसले से सामने आई है। शीर्ष अदालत ने दोहराया कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करते समय विधानसभा अध्यक्ष एक न्यायाधिकरण के रूप में कार्य करते हैं और इसलिए उन्हें संविधान के तहत प्राप्त छूट नहीं मिलती है। दसवीं अनुसूची दलबदल के आधार पर अयोग्यता के प्रावधानों से संबंधित है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

By-election Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

हमसे संपर्क करें