नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत अभियान” रैली, 500 छात्राओं का जोशपूर्ण सहभाग

शेयर करे :

फरीदाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और रेड क्रॉस यूनिट द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर रैली निकटवर्ती दौलताबाद गांव तक पहुंची, जिसमें 500 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। NSS स्वयंसेविकाओं ने “नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं, उम्मीद चुनो”, और “बेटियाँ जागेंगी–भारत नशामुक्त बनेगा” जैसे नारे लगाते हुए जागरूकता संदेश दिया। ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य घनश्याम दास ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें बल्कि समाज को भी जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। प्राचार्य ने NSS और रेड क्रॉस यूनिट के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ इकाई बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा किया गया सामूहिक गायन रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना-प्रक्रिया और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी एवं मीनल सभरवाल ने बताया कि यह रैली नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत है। आगामी दिनों में दौलताबाद गांव में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा व्यसन मुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने युवाओं को रोज़गार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सुब्रोस कंपनी के साथ करार किया है। डिप्लोम ट्रेनिंग

हमसे संपर्क करें