नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ व सुरक्षित बनाने की दिशा में सरकार लगातार कर रही है कार्य: विपुल गोयल

शेयर करे :

फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर-14 के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-86, साईं कॉम्प्लेक्स और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सीवर लाइन, टाइल्स और सड़क निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिन पर कुल ₹1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवागमन को सुगम बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और शहरी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उनके अनुसार, शहरी हो या ग्रामीण—हर क्षेत्र में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नागरिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए सेक्टर-17 में 92 हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट और अपराध नियंत्रण में भी बड़ी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “विकास हमारा संकल्प है।”

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी, उत्तरदायी और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध शासन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता, सीवर नेटवर्क, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएँ तथा किसी नागरिक को असुविधा न हो।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि “फरीदाबाद का विकास तभी संभव है जब जनता और प्रशासन दोनों मिलकर काम करें”। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से सभी योजनाओं की प्रगति पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का फायदा पहुँच सके।

कार्यक्रम में सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दलीप वर्मा, चेयरमैन अशोक जतवानी, चीफ एडवाइजर वीरेंद्र चहल, शम्मी कपूर, साईं कॉम्प्लेक्स सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीन भाटी, उपाध्यक्ष वेद राठी, जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित चौधरी, आचार्य एल.के. मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

By-election Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट

हमसे संपर्क करें