नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर फ़रीदाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया विजय उत्सव

शेयर करे :

NDA की भारी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह परिणाम विकास और सुशासन की विजय का प्रतीक है तथा भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि बिहार की यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व और देशभर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने गुंडाराज, अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। आज देश की जनता केवल विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन चाहती है, और इसी विश्वास के चलते उन्होंने एक बार फिर NDA और भाजपा को मजबूती से समर्थन दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड और निर्णायक विजय के बाद आज भाजपा फ़रीदाबाद कार्यालय ‘अटल कमल’ में अद्वितीय उत्साह और उल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। फ़रीदाबाद जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक एकत्रित हुए तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए जीत का जश्न मनाया। पूरे कार्यालय में ‘मोदी ज़िंदाबाद’ और ‘भाजपा ज़िंदाबाद’ के नारों की गूँज माहौल को उत्सवमय बना रही थी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, पुनीता झा, पूर्व जिला महामंत्री आर.एन. सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, प्रभा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, कृष्ण पहलवान, नरेश भाटी, ललित भारद्वाज, संदीप बिधूड़ी, सौभाग्य लक्ष्मी, अभिषेक राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि जहां-जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी प्रचार किया, वहां एनडीए उम्मीदवारों को शानदार जनसमर्थन मिला और जनता ने भाजपा तथा उसके गठबंधन दलों को ऐतिहासिक विजय से नवाज़ा। उन्होंने बताया कि फ़रीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस जीत में अहम और सराहनीय भूमिका निभाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा और फ़रीदाबाद के कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने बिहार में संगठन को सुदृढ़ करने, चुनावी रणनीति में सहयोग देने और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रामपाल ने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

हमसे संपर्क करें