नवीनतम पोस्ट

एक हफ्ते में दबोचे 29 साइबर ठग, 22 लाख से ज्यादा रकम बरामद…

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने

*जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रुझान और प्रगति पर J.C. Bose यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

एक हफ्ते में दबोचे 29 साइबर ठग, 22 लाख से ज्यादा रकम बरामद…

शेयर करे :

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने 11 से 17 अप्रैल के बीच विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 22,25,410 रुपये की रकम भी बरामद की है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें साइबर थाना एनआईटी का 1 मामला, साइबर थाना सेंट्रल के 3 मामले और साइबर थाना बल्लभगढ़ के 2 मामले शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 22,25,410 रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा 256 साइबर शिकायतों का निस्तारण करते हुए 2,06,069 रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है, ताकि ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सके।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ, रोहित कुमार, हिमांशु, ओमवीर सिंह, जयवीर सिंह, छगन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अमित, राहुल कुमार, विनायक, राहुल, अभिनव, मयुर मारूती, सागर, अनापार्थी रमेश, वीरती सत्यनारायण, नरेन्द्र कुमार, लवकुश, शरद, समृधि, शुभम, कमल कांत, दीपक पांचाल, अविनाश, अरसोनी कुमार, सुमित, सैद अरजारदर हुसैन और समीर अली शामिल हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।पुलिस ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। इसलिए नागरिक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बैसाखी पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ

हमसे संपर्क करें