नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

स्वदेशी को घर-घर पहुँचाने का आह्वान, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प — जय भगवान शर्मा

शेयर करे :

अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में आज आयोजित भव्य व्यापारी सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों और समाजसेवियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो’ अभियान अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की सामूहिक सोच और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए—चाहे वह वस्त्र हों, खाद्य सामग्री हो या घरेलू उपयोग की वस्तुएँ। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय उद्योगों और छोटे उद्यमों को भी सीधा प्रोत्साहन मिलता है। पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली राज्य सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू कर रही है। जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल और व्यापारियों के अनुकूल बनाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए आश्वस्त किया कि वे स्वदेशी उत्पादों के प्रसार और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। सम्मेलन के समापन पर पंडित जय भगवान शर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के संकल्प को आगे बढ़ाएँ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी, पिहोवा मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरण वड़ैच, सतीश सिंगला, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग व उपप्रधान चंद्रगुप्त मंगला, हरिओम अग्रवाल, बंटी सिंगला, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान सतीश सैनी, युधिष्ठिर बहल, महेश तलवार, रामधारी शर्मा, हनु चक्रपाणि, अमन सिंगला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

By-election Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट

हमसे संपर्क करें