नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

स्कूल में बिस्किट खाने से 250 बच्चों की तबियत खराब

शेयर करे :

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में जिला परिषद स्कूल में बिस्किट खाने के बाद करीब 250 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल में गुरुवार, 15 नवंबर को ‘हॉफ डे’ था। सुबह 8 बजे पहुंचे छात्रों को शिक्षकों ने बिस्किट बांटे थे। कुछ ही देर में बच्चों को जी मिचलाने, चक्कर और उल्टियां होने लगीं। स्थिति तेजी से बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने सभी प्रभावित बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया।

स्कूल में पहली से सातवीं कक्षा तक के कुल 296 छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 257 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए। इनमें से 7–8 बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच तुरंत स्कूल और फिर अस्पताल पहुंच गए।

माता-पिता अस्पताल में अपने बच्चों की स्थिति जानने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी अभिभावकों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

घटना को लेकर शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बिस्किट खाने के तुरंत बाद इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ना गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

अगले दिन, 16 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर के सांसद संदीपान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बच्चों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नुक्कड़ नाटक में झलका लोक कल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसवीएसयू में हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन पलवल। सेवा संकल्प अभियान

IIT बॉम्बे केस में उठे सवाल: क्या परीक्षा में नकल पर डांटना जातिसूचक टिप्पणी माना जा सकता है? मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र साहिल

DUSU में निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत, कांग्रेस की हार पर बोले- ग्राउंड लेवल पर बड़ा गैप, राहुल गांधी का भी लिया नाम नई दिल्ली:

DUSU Election Result 2026 Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश

हमसे संपर्क करें