नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

फरीदाबाद: भाजपा ने ‘वंदेमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

शेयर करे :

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ‘वंदेमातरम्’केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने इस गीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में रचा था, और रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया। स्वतंत्रता संग्राम में यह गीत भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम बना और कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे गाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आज़ादी के बाद इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त हुआ और यह भारत की एकता और गौरव का प्रतीक बन गया।

भाजपा फरीदाबाद ने ‘वंदेमातरम्‘ की 150वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई। जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक रूप से वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी उपस्थित लोगों से स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा, “वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा का स्वर है। यह गीत आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाला था, जिसने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया और अंग्रेज़ों के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर हम गर्व महसूस करते हैं। भाजपा इसे एक राष्ट्रभक्ति आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी।”

रामपाल ने यह भी घोषणा की कि फरीदाबाद जिले के प्रत्येक मंडल में वंदेमातरम् का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार, प्रदर्शनी और सोशल मीडिया अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, वज़ीर सिंह डागर, राजबाला सरधाना (महिला मोर्चा अध्यक्ष), हरेन्द्र भडाना (जिला उपाध्यक्ष), तरनजीत सिंह भाटिया (जिला सचिव), विनोद गुप्ता (मीडिया प्रभारी), राज मदान (कार्यालय सचिव) सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ‘वंदेमातरम्’केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने इस गीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में रचा था, और रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया। स्वतंत्रता संग्राम में यह गीत भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम बना और कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे गाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आज़ादी के बाद इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त हुआ और यह भारत की एकता और गौरव का प्रतीक बन गया।

भाजपा फरीदाबाद ने ‘वंदेमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई। जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक रूप से वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी उपस्थित लोगों से स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे मुद्दे पर बयान देने को तैयार हैं। सरकार की ओर से गृह मंत्री के संसद

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

हमसे संपर्क करें