नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर फिदायीन हमला, TTP के 3 आतंकी ढेर

शेयर करे :

बलूचिस्तान: भारत के दबाव के बीच पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नोककुंडी में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कम से कम तीन आतंकवादी ढेर कर दिए।

रविवार को बलूचिस्तान के नोककुंडी में फ्रंटियर कोर (FC) मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। घटना के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल अलर्ट मोड में आ गए और जवाबी कार्रवाई में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती हमले के बाद कम से कम छह और हथियारबंद आतंकवादी मुख्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे। यह जानकारी FC बलूचिस्तान दक्षिण के प्रवक्ता ने दी।

TTP एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह है, जिसने नवंबर 2022 में पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम समाप्त कर दिया। इसके बाद संगठन की गतिविधियां, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तेज हो गई हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बलूचिस्तान के क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में सात विस्फोट हुए, जिनमें से एक में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल यातायात बाधित हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान में सक्रिय ये आतंकी न केवल भारत में साजिशें रचते हैं, बल्कि पाकिस्तान सरकार के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इन हमलों के कारण पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ता है। भारत भी आतंकवाद के मुद्दे पर कई बार पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर चेतावनी दे चुका है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए हैं। रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

फ्लाईदुबई के को-पायलट ने विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट या इमारत से टकराने की बनाई थी योजना: रिपोर्ट्स नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल

स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान, नाम, अतीत और मंशा पर विदेशी मीडिया में ये अहम बातें नई दिल्ली: दुबई से तेल

जिनपिंग के अमेरिका दौरे के बीच वॉशिंगटन में प्रदर्शन, लगे ‘फ्री तिब्बत’ और ‘फ्री हॉन्ग-कॉन्ग’ के नारे वॉशिंगटन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे

हमसे संपर्क करें