नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

एकॉर्ड अस्पताल ने किया सम्मान: ‘Push-up Man of India’ ने 847 पुश-अप कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में 13 नवंबर को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में रोहताश चौधरी को उनकी अद्भुत उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 60 पाउंड अतिरिक्त वजन के साथ एक घंटे में 847 पुश-अप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2025 में अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि के बाद उन्हें पूरे देश में “द पुश-अप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से पहचान मिली है।

कार्यक्रम में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि रोहताश चौधरी जैसे युवा न केवल प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति समाज को नई दिशा भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकॉर्ड अस्पताल ऐसे प्रतिभाशाली और अनुशासित युवाओं को सम्मानित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि 847 पुश-अप्स का रिकॉर्ड सिर्फ शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं को फिटनेस की ओर प्रेरित करेगी और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करेगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी रोहताश चौधरी के इस रिकॉर्ड की सराहना की थी और उन्हें “फिट इंडिया का प्रतीक” बताया था।

समारोह में रोहताश चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य देशभर के युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासन के साथ कोई भी व्यक्ति स्वस्थ और मजबूत रह सकता है। उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत अपनी फिटनेस यात्रा जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न विभागों के चेयरमैन—डॉ. प्रबल रॉय (सर्जरी), डॉ. ऋषि गुप्ता (कार्डियोलॉजी), डॉ. रोहित गुप्ता (न्यूरोलॉजी) और डॉ. रामचंद्र सोनी (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)—ने भी अपने विचार रखे और रोहताश की उपलब्धि की सराहना की।

एकॉर्ड अस्पताल ने कहा कि वह आगे भी ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का कार्य जारी रखेगा।

खबर समाप्त।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करते हुए देश के युवाओं से नशे के खिलाफ एक

फरीदाबाद : यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद में डॉक्टरों ने एक 57 वर्षीय महिला के ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर उन्हें नई ज़िंदगी दी। यह

देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी Swiggy Instamart को Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने एक-दो नहीं बल्कि 9 नोटिस जारी किए हैं।

फरीदाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस एवं विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ, नगर

हमसे संपर्क करें